फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मोकोल की नाव से यमुना पार करना पड़ा महंगा, किशोर की बीच में ही डूबकर मौत 

Sat, 10 Sep 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डूबकर मौत - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
आईपी डिपो के पास थर्मोकोल की नाव बनाकर यमुना नदी पार करना एक किशोर को भारी पड़ गया। बीच नदी में उसकी नाव पलट गई और वह गहरे पानी में डूब गया। 
विज्ञापन


हादसे के बाद से गोताखोर किशोर की तलाश कर रहे हैं लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। 

पुलिस के अनुसार, लक्ष्मण(17) सपरिवार यमुना खादर इलाके में रहता है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। शुक्रवार सुबह लक्ष्मण आईपी डिपो के पास थर्मोकोल की एक नाव बनाकर यमुना नदी को पार करने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन

देर शाम तक नहीं मिला कोई सुराग

पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
बीच नदी में उसकी नाव पानी के तेज बहाव में अनियंत्रित होकर पलट गई और वह पानी में डूब गया। 

नदी किनारे खड़े लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही बोट क्लब के गोताखोर मौके पर पहुंचे और लक्ष्मण की तलाश शुरू कर दी। 

बोट इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया कि लक्ष्मण की तलाश में दो मोटर बोट और कई गोताखोर लगाए गए हैं। लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें