फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाज सरिता देवी के साथ हुई नाइंसाफी

Sun, 21 Dec 2014 01:27 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खेलों में खिलाड़ियों के साथ होने वाले भेदभाव से उनका मनोबल टूटता है। मुक्केबाज सरिता देवी के साथ हुई नाइंसाफी के बावजूद उन्हें एक  साल का प्रतिबंध झेल बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।
विज्ञापन


इस एक साल के प्रतिबंध में सरिता देवी ट्रेनिंग हासिल कर दमदार वापसी करेंगी। यह बात एनएच-58 स्थित आईएएमआर संस्थान में आयोजित स्कैट प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे ओलंपियन रेसलर और कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त ने कही।

रियो से पहले वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप है लक्ष्य
ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने कहा कि  2016 में रियो ओलंपिक  को लेकर तैयारियां जारी हैं। रियो से पहले अगला लक्ष्य 2015 सितंबर में यूएसए में होने वाली वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुश्ती को पहले गांव का खेल कहा जाता था। 2008 के बाद कुश्ती में खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन और मेडल की बरसात होने के बाद अब कुश्ती गांव के साथ शहरों के युवाओं की पसंद बन गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेसलिंग टीम विश्व में सबसे मजबूत टीमो में है।

रियो में कम से कम तीन गोल्ड मेडल भारत की झोली में आएंगे। उन्होंने युवाओं को एक अच्छे गुरु के सानिध्य में कुश्ती का प्रशिक्षण और कड़ी मेहनत की सीख दी।

स्कैट विजेताओं को किया पुरस्कृत
आईएएमआर संस्थान में स्कैट स्कॉलरशिप प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ओलंपियन योगेश्वर दत्त, सीबीएसई सचिव वाई के यादव, एजुकेशनल एमीरेट्स डा. जेएल रैना और इंजीनियर आलोक गुप्ता ने विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर संस्थान के सचिव संजय बंसल, संयुक्त सचिव अंशु बंसल, डा. शगुन अग्रवाल, डा. हुमा सिद्दीकी, डा. वैशाली चौधरी, प्रो. अजय त्यागी, डा. बबीता शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें