फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: निक्की भाटी की मौत मामले में दाेनों पक्षों में समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरा सतवीर की संपत्ति के होंगे दो हिस्से, किए जाएंगे निक्की व कंचन के बच्चों के नाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में निक्की भाटी की मौत के मामले में दोनों परिवार ने समझौता कर लिया है। समझौता के अनुसार, निक्की के परिजन प्राथमिकी वापस लेंगे। एक सप्ताह पहले निक्की की बड़ी बहन के बयान के बाद आज उसकी मां न्यायालय में बयान दर्ज कराएंगी। निक्की की बहन व जेठानी कंचन फिर ससुराल जाएगी, लेकिन वह पति के साथ सिरसा की जगह दादरी में रहेगी।
विज्ञापन


रुपवास गांव की कंचन और निक्की की शादी फरवरी, 2016 में सिरसा गांव में हुई थी। 21 अगस्त, 2025 को संदिग्ध परिस्थिति में निक्की की जलकर मौत हो गई। इस मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन भाटी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। निक्की के ससुर सतवीर, सास दयावती और जेठ रोहित को जेल भेजा गया था। जेल से जमानत पर छूटने के बाद आरोपियों ने समझाैता की पहल की। समझौते के अनुसार सतवीर की संपत्ति के दो हिस्से होंगे, जो निक्की व कंचन के बच्चों के नाम किए जाएंगे। कंचन को नॉमिनी बनाया गया है। अब कंचन सिरसा गांव में न रहकर दादरी में रहेगी। कंचन के पिता भिखारी सिंह का कहना है कि न्यायालय में फैसला संबंधित एफिडेविट दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें