फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग एक नवंबर से, फिर प्रयोग के तौर पर शुरू होगी होम डिलीवरी

Wed, 28 Oct 2020 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
High security number plate
विज्ञापन

राजधानी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और कलर कोडेड स्टिकर के लिए ऑनलाइन बुकिंग एक नवंबर से शुरू होगी। इसके बाद इनकी होम डिलीवरी प्रयोग के तौर पर शुरू की जाएगी। यह निर्णय परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंगलवार को लिया गया। होम डिलीवरी की सुविधा लेने वाले वाहन चालकों को सौ से दो सौ रुपये तक शुल्क देना होगा। 

विज्ञापन


इस बैठक के दौरान सोसाइटी ऑफ इंडियान ऑटोमोबाइल मेनुफेक्चरर्स (सियाम) ने बताया कि एचएसआरपी तथा कलर स्टीकर उपलब्ध कराने में संभावित देरी की दिक्कतों को कैसे दूर किया जाए।

वहीं एचएसआरपी निर्माता रोजमेर्टा की ओर से बताया गया कि एचएसआरपी की बुकिंग एक नवंबर तथा इसे लगाने का कार्य सात नवंबर से शुरू कर दिया जाएगा। नंबर प्लेट तैयार होने पर कार विक्रेता की ओर से खरीदार को मोबाइल मैसेज भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें