फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहा बुकी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। शाहदरा जिला पुलिस की ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड (एएसबी) सेल ने क्रिकेट मैच पर सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बुकी को गिरफ्तार किया है। पहचान सुभाष पार्क निवासी 50 साल के अजय टक्कर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टेबाजी में इस्तेमाल एक लैपटॉप, दो मोबाइल और उनके चार्जर बरामद किए हैं। शाहदरा पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि आरोपी द हंड्रेड क्रिकेट लीग में लंदन स्पिरिट वूमेन और सनराइजर्स लीड्स वूमेन के बीच खेले जा रहे मुकाबले पर सट्टा लगवा रहा था। वह इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए सट्टे से जुड़ी कॉल और लेनदेन का हिसाब-किताब भी संभाल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें