संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर (आईएचसी) में बृहस्पतिवार को लेखक के. जे. अल्फोंस की पुस्तक “जीत का फॉर्मूला: अपनी जिंदगी बदलने के 52 तरीके” पर विशेष संवाद आयोजित किया गया। आयोजन हैबिटेट लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की तरफ से आयोजित “लेखकों के साथ आईएचसी बातचीत” श्रृंखला के अंतर्गत किया गया था। कार्यक्रम में लेखक के. जे. अल्फोंस ने अपनी पुस्तक में प्रस्तुत जीवन, नेतृत्व, आत्म-विकास और सकारात्मक परिवर्तन से जुड़े विचारों पर चर्चा की। इस अवसर पर उनके साथ भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी डॉ. किरण बेदी भी शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक प्रो. (डॉ.) के. जी. सुरेश ने की। उन्होंने पुस्तक के विषय और समकालीन जीवन में उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे संवाद पाठकों को नए दृष्टिकोण प्रदान करते हैं।