फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनस और रिबेट के लिए सरकार को भेजा गया प्लान

Sun, 27 Dec 2015 06:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के बिलों को जमा करने के लिए शहर के एक बीजेपी कार्यकर्ता ने सरकार को इलेक्ट्रिसिटी बिल्स स्मार्ट पेमेंट प्लान बनाकर भेजा है।
विज्ञापन


इस प्लान अगर प्लान में दी गई कुछ बातों को लागू किया जाता है तो बिजली बिल भुगतान की दशा में कुछ सुधार आ सकता है।  प्लान में लोगों को कुछ सहुलियत देने की बात कही गई है।

10 प्रतिशत रिवेट और 5 प्रतिशत बोनस
बीजेपी की जिला व्यापार सेल के संयुक्त कन्वीनर डीएस धवन ने बताया कि जो उपभोक्ता अपना बिल ड्यू डेट औैर उससे पहले  भर देते हैं।

उन उपभोक्ताओं को  पूरे बिल पर 10 प्रतिशत की रिवेट देनी चाहिए। जैसा की नगर निगम अपने उपभोक्ताओं को पानी के बिल तथा प्रोपर्टी टैक्स जमा कराने पर देता है।
विज्ञापन


इसके अलावा जो उपभोक्ता अपने घरेलू बिल समय से जमा करा देते हैं उन्हें टोटल बिल पर 5 प्रतिशत बोनस दिया जाना चाहिए। धवन ने बताया कि अगर कोई उपभोक्ता समय पर अपना बिल जमा नहीं कराता है। तो उस उपभोक्ताओं को 15 दिनों के लिए 1 प्रतिशत का  सरचार्ज लगाना चाहिए। इसी प्रकार महीने भर के लिए 4 प्रतिशत सरचार्ज लगना चाहिए।

रविवार को भी होने चाहिए बिल जमा-
गलत बिलिंग इस समय मुख्य समस्या है। गरीब लोगों को काफी परेशानी होती है। गलत बिल के कारण उपभोक्ताओं का ज्यादातर समय एसडीओ कार्यालय में बिल सही कराने और जमा कराने में ही जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में हर रविवार को भी सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक एसडीओ कार्यालय में बिल जमा होने चाहिए। इसके अलावा  एसडीओं कार्यालय पर एक से अधिक बिलिंग सेंटर खुलना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें