दिल्ली से नेपाल के काठमांडू जा रही जेट एयरवेज की
फ्लाइट में बम की सूचना मिलने के बाद तुरंत ही उसे खाली कराया गया और उसकी
जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे सुरक्षा अधिकारियों को एक फोन आया जिसमें फ्लाइटम की एक सीट के नीचे गिफ्ट बॉक्स रखे होने की बात कही गई।
बता दें कि सोमवार को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से काठमांडू जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट संख्या 9W-260 में बम होने की सूचना के बाद उसमें सवार सभी यात्रियों को उतारा गया।