फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया 2019 के विजेता घोषित, सपना चौधरी समेत ये हस्तियां रहीं मौजूद

Sat, 05 Oct 2019 08:01 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया 2019 प्रतिस्पर्धा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की मौजूदगी में रोहिणी स्थित होटल में बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया 2019 के सीजन तीन का आयोजन किया गया। स्टूडियो 19 फिल्म्स के इस आयोजन में बेंगलूरु से अविनाश प्रभाकरण को मिस्टर इंडिया 2019 और चंडीगढ़ की सोनिया गुरुंग को बॉलीवुड मिस इंडिया 2019 घोषित किया गया।

विज्ञापन


मिस्टर इंडिया 2019 के फर्स्ट रनर अप मुंबई से रुतिक करिया और सेकंड रनर अप मुंबई से रोहित शिंदे रहे। वहीं, बॉलीवुड मिस इंडिया 2019 के फर्स्ट रनर अप का खिताब फरीदाबाद (हरियाणा) से जसनूर छाबड़ा को और सेकंड रनर अप का खिताब हरियाणा के सिरसा की दीक्षा सेठी को मिला।

 टीवी अभिनेता रजनीश दुग्गल, अभिनेत्री सना खान ने भी विजेताओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अभिनेता यश अहलावत ने इवेंट में उपस्थिति के लिए सना खान, सपना चौधरी, रजनीश दुग्गल और गुलशन ग्रोवर का आभार जताया। इस रंगारंग शाम में रियल एस्टेट अथॉरिटी ऑफ हरियाणा के चेयरमैन के के खंडेलवाल, एम3एम संस्थापक रूप कुमार बंसल और माइक्रोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुबोध गुप्ता ने शिरकत की। 
विज्ञापन


इवेंट की शुरुआत में 64 शहरों से आए सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभाओं और हुनर को प्रदर्शित करते हुए बेहद आत्मविश्वास के साथ रैम्प वॉक किया। चार राउंड के मुकाबले में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और जूरी सदस्यों ने आखिर में विजेताओं के नामों की घोषणा की। प्रतियोगिता की जूरी सदस्य सपना चौधरी ने कहा, "यहां आए सभी प्रतिभागियों को नई यात्रा शुरू करने के लिए शुभकामनाएं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें