-द्वारका नार्थ इलाके की घटना, चालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका नार्थ इलाके में एक बोलेरो पिकअप वैन ने बुलेट बाइक सवार 28 वर्षीय रोहित को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना 26 जुलाई की देर रात करीब 3.15 बजे सेक्टर-4 स्थित ओम सत्यम अपार्टमेंट के पास हुई। चालक वैन छोड़कर भाग गया, पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
द्वारका डीसीपी कुशल पाल सिंह के अनुसार, पुलिस ने घायल रोहित को इंदिरा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित नजफगढ़ में परिवार के साथ रहता था और पार्टियों में बार-टेंडर का काम करता था।
मौके पर क्राइम व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाकर मौत की प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में वैन के मालिक राजापुरी निवासी सनी गोयल ने बताया कि गाड़ी मित्राऊं गांव निवासी मंगल सिंह (मूलत: जालौन, यूपी) चला रहा था, जो फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।