फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ता ने देने पर पुलिसकर्मी ने डाला खौलता तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलोई इलाके में हफ्ता देने से मना करने पर एक पुलिसकर्मी ने किशोर पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। किशोर को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने हफ्ता मांगने की बात से इंकार किया है। फिलहाल बीट कांस्टेबल के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार यादव पार्क नजफगढ़ निवासी बाबुल, नांगलोई के कमरुद्दीन नगर में रेहड़ी पर मछली फ्राई कर बेचता है। इस काम में उसका भाई मुश्ताक (18) और साला अजहर (17) भी हाथ बंटाता है।
विज्ञापन


बाबुल का आरोप है कि नांगलोई थाने का सिपाही और बीट कांस्टेबल जगदीश उससे दो हजार रुपये महीना लेता था। अब वह पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

हफ्ता मांगने पर मना किया तो मिली ये सजा

बाबुल ने इसके लिए मना भी कर दिया था। मंगलवार रात करीब 10.30 बजे रेहड़ी पर मुश्ताक और अजहर था। आरोप है कि इस बीच जगदीश वहां पहुंचा और बाबुल के बारे में पूछा।

बाबुल का पता न होने की बात कहने पर जगदीश भड़क गया, उसने दोनों की पिटाई कर दी। बाद में उसने रेहड़ी पर लात मारकर तेल अजहर पर उड़ेल दिया।

अजहर के परिवारवालों ने जगदीश पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने हफ्ता मांगने की बात से इंकार किया। उनका कहना है कि रेहड़ी पर खुले आम शराब पीने की खबर मिली थी।

इसको देखने कांस्टेबल गया था। कांस्टेबल ने रेहड़ी को लात मारी, इसके लिए उसके खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं। जांच में अगर वह दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें