फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गिरती गईं खून की बूदें, लेकिन आरोपी हत्या कर बाइक पर लादकर 10 किमी तक ले गए शव

Wed, 25 Sep 2019 09:08 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हापुड़ जिले के नगर के मोहल्ला देवलोक कालोनी में अपनी मां के साथ किराए पर रहने वाले एक युवक की नवीन मंडी के पास गोली मारकर हत्या कर शव को बदमाश बाइक पर लादकर ले गए और धीरखेड़ा-नयागांव के बीच बाईपास के पास फेंक दिया। सूचना पर पहुंची खरखौदा पुलिस खून की बूंदों को देखते हुए हापुड़ तक पहुंच गई। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब सात बजे मेरठ जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत धीरखेड़ा नयागांव के बीच निर्माणाधीन बाईपास-235 के पास एक युवक का शव पड़ा मिला था जिससे हड़कंप मच गया। मृतक के सिर में गोली लगी थी तथा खून बह रहा था। पास में ही एक बाइक पड़ी थी।  

ग्रामीणों की सूचना पर वहां पहुंची खरखौदा थाना पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली जिसमें उसका आधार कार्ड मिला। उससे उसकी शिनाख्त  मुकुल (20) पुत्र प्रेमचंद निवासी ओमनगर सैदपुर रोहटा रोड थाना कंकरखेड़ा मेरठ के रूप में हुई। 
विज्ञापन


जानकारी किए जाने पर पता चला कि वह पिछले दो महीने से हापुड़ के मोहल्ला देवलोक कालोनी में अपनी विधवा मां के साथ रहता था। इसी मोहल्ले में उसकी मौसी  रहती है।
Trending Videos
विज्ञापन

शव मिलने के स्थान पर जांच के दौरान खरखौदा पुलिस को बाईपास पर खून की बूंद पड़ी मिलीं। खून की बूंदों को देखते हुए पुलिस ददायरा, जरौठी रोड होते हुए नई मंडी के पास गढ़ रोड हापुड़ तक पहुंच गई। इसके आगे खून नहीं मिला। 

खरखौदा पुलिस का मानना था कि संभवत यहीं युवक को गोली मारी गई और बाइक पर लादकर धीरखेड़ा के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने उक्त मार्ग पर पड़ने वाले प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी की घंटों जांच की, लेकिन बदमाशों के खिलाफ कोई ठोस सुराग नहीं मिला। 

जांच करते हुए हापुड़ पहुंचे खरखौदा (मेरठ) के थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष बिष्ट का कहना है कि मृतक मुकुल का दो महीने पहले ओमनगर मेरठ के कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से ही वह हापुड़ आकर रहने लगा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में मृतक की मां शशी सिरोही ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें