फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बादली रेलवे लाइन के पास युवक का मिला शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
समयपुर बादली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी पहचान करने में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
समयपुर बादली इलाके में सोमवार को रेलवे लाइन के पीछे एमसीडी कॉलोनी के पास एक युवक का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है। युवक की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच है। पुलिस के अनुसार सोमवार को राहगीरों ने एमसीडी कॉलोनी के पास एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी दी। जांच के दौरान युवक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में बैड बॉय लिखा मिला है, जिसे पहचान के एक अहम सुराग माना जा रहा है। पुलिस ने शव मिलने की जानकारी आसपास के थानों को दे दी है। साथ ही गुमशुदगी के मामलों से मिलान करने में जुटी है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर घटनास्थल पर पहुंचे युवक के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें