फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: झगड़े के बाद मायके में रह रही पत्नी को लेने गए युवक का फांसी पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 05 Jan 2026 01:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक का शव उसके ससुराल के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस को सुबह करीब 9:05 बजे बीआईडब्ल्यू कैंप, गौतमपुरी में घरेलू झगड़े की सूचना मिली थी।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस को बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी 32 वर्षीय अजब सिंह का शव पहली मंजिल पर बने एक कमरे में सीलिंग फैन से लटका हुआ मिला। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक अपनी पत्नी पुष्पा को घर वापस लाने के लिए दिल्ली आया था। परिवार के सदस्यों द्वारा मना किए जाने पर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। पुलिस को दरवाजा तोड़कर अंदर जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें