फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आनंद विहार में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 02 Nov 2026 11:00 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

परिजनों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने रिंकू से मारपीट की थी, जिसके कारण उनकी मौत हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रिंकू (35) के रूप में हुई है। रविवार रात रिंकू अपने घर के पास अचेत अवस्था में पड़े मिले थे। पड़ोसियों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने रिंकू से मारपीट की थी, जिसके कारण उनकी मौत हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस के मुताबिक, रिंकू अपने परिवार के साथ कड़कड़डूमा गांव में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चों के अलावा अन्य सदस्य भी हैं।

रिंकू एक निजी अस्पताल में डायलिसिस टेक्नीशियन के तौर पर काम करते थे। उनके पिता बने सिंह राजपूत इलाके में बिल्डर हैं। परिजनों ने बताया कि रविवार रात रिंकू समय पर घर नहीं पहुंचे थे। परिवार के सदस्य उनका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक पड़ोसी ने घर आकर बताया कि रिंकू घर से कुछ दूरी पर अचेत अवस्था में पड़े हैं। यह जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, डॉक्टरों ने भी रिंकू की मौत को लेकर संदेह जताया था। हालांकि, उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। परिजनों का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ लोगों ने रिंकू के साथ मारपीट की थी। उन्हें आशंका है कि इसी वजह से उनकी मौत हुई। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें