अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। होलंबी कलां के मेट्रो विहार इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक 35 साल के युवक का शव मिला है। उसका सिर पूरी तरह से कुचल गया था। 7 अगस्त को सब्जी मंडी रेलवे थाना पुलिस को मेट्रो विहार गंदा नाला के पोल नंबर 22.8 के पास शव होने की सूचना मिली। मृतक के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है। साथ ही, घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने के लिए घटना के समय गुजरे ट्रेन के चालकों से पूछताछ कर रही है कि युवक ने खुदकुशी की या दुर्घटनावश ट्रेन की चपेट में आया।