फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद विहार में युवक की मौत: घरवाले बोले- संदीप की हत्या हुई, रिपोर्ट में करंट की हुई पुष्टि

Sat, 29 Aug 2026 04:11 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

परिवार ने मृतक के माथे और नाक पर चोट के निशान होने तथा एक हाथ जला हुआ मिलने का दावा किया है। इसी आधार पर परिजनों ने आशंका जताई है कि संदीप के साथ कहीं और वारदात के बाद शव को घटनास्थल के पास लाया गया हो।
विज्ञापन
आनंद विहार में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में सड़क के डिवाइडर के पास करंट लगने से 28 वर्षीय युवक संदीप की मौत ह गई थी। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं देर शुक्रवार आए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन


हालांकि पुलिस पहले ही कह रही थी कि प्रारंभिक जांच में मामला करंट लगने से हुई मौत का प्रतीत हो रहा है। मृतक की भाभी इंदु के अनुसार संदीप बुधवार सुबह काम के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिवार ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो कथित तौर पर किसी अज्ञात ने उनका फोन उठाया और थोड़ी देर बाद जानकारी देने की बात कही। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सीधा संदीप के मरने की खबर मिली। 

फोन की लोकेशन और मोबाइल नहीं मिलने से बढ़ा शक
इंदु ने बताया कि परिवार ने फोन की लोकेशन भी जांची थी जो घटनास्थल की मुख्य सड़क के बजाय अंदर की रिहायशी कॉलोनी की ओर दिखाई दे रही थी।गुरुवार सुबह पुलिस से संदीप के साथ हादसे की सूचना मिली। परिजनों का दावा है कि उनका मोबाइल भी अभी तक उन्हें नहीं मिला है। इन परिस्थितियों के आधार पर परिवार ने मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन


चोट के निशान व जले हाथ पर जताई थी हत्या की आशंका
परिवार ने मृतक के माथे और नाक पर चोट के निशान होने तथा एक हाथ जला हुआ मिलने का दावा किया है। इसी आधार पर परिजनों ने आशंका जताई है कि संदीप के साथ कहीं और वारदात के बाद शव को घटनास्थल के पास लाया गया हो। उन्होंने हत्या के सभी संभावित पहलुओं से जांच करने और घटनास्थल के साथ आसपास के सरकारी व निजी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की है। परिजनों ने पीडब्ल्यूडी और बीएसईएस समेत संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क किनारे किसी खंभे या डिवाइडर में करंट आना गंभीर लापरवाही है।

पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों की जांच
शाहदरा जिला पुलिस आयुक्त आरपी मीणा ने बताया कि शुरुआती जांच में मौत का कारण करंट लगना सामने आया है। हत्या जैसी कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है। मामले में संबंधित नागरिक एजेंसियों को पत्र लिखकर जिम्मेदारी तय करने के लिए जानकारी मांगी जाएगी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें