फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास बक्से में मिला महिला का सिर कटा शव

Sun, 09 Jun 2019 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

जहांगीर मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार शाम एक बक्से में महिला का सिर कटा शव मिला है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। आसपास के इलाके में महिला का सिर तलाशा जा रहा है। महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के नजदीक सर्विस लाइन के पास एक बक्सा से लाल रंग का पानी निकल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्सा खोला तो उसमें एक महिला का शव पड़ा था, जिसका सिर गायब था। मौके से एक साइकिल भी मिली है, जो पुलिस ने कब्जे में ले ली।

पुलिस का कहना है कि महिला की उम्र करीब 35 साल है। एक दिन पहले उसकी हत्या की गई। बक्से में निकल रहा खून सूखा नहीं था। आशंका है कि महिला की किसी दूसरी जगह हत्या की गई और शव यहां लाकर फेंका गया। काफी तलाशने के बाद भी महिला का सिर नहीं मिल पाया।  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके से गायब महिलाओं का ब्योरा खंगालकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें