गुरुग्राम के बजघेड़ा थाना क्षेत्र में द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के पास करतार सिंह (64) का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया और मौत के कारणों की जांच शुरू की।
बजघेड़ा थाना क्षेत्र में द्वारका एक्सप्रेसव की सर्विस लेन के पास से रविवार शाम करीब पांच बजे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान करने के लिए आसपास जानकारी ली।
विज्ञापन
मृतक की पहचान दौलताबाद गांव निवासी करतार सिंह (64) के रूप में हुई। पुलिस ने करतार सिंह के परिवार वालों का सूचना देकर मौके पर बुलाया और पहचान कराई। बजघेड़ा थाना से निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि करतार सिंह पिछले दो दिनों से घर नहीं गया था और परिवार वालों ने इसकी गुमशुदगी की सूचना भी नहीं दी थी। करतार सिंह शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही मृत्यु होने के सही कारणों का पता चल सकेगा।