दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक सूटकेस से एक लड़की का शव बरामद हुआ है। पुलिस को अजीत विहार से पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की की हत्या कथित तौर पर रविवार को की गई थी। उसके शव को सूटकेस के अंदर रखा गया था। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि लड़की को कुछ दिन पहले बिहार से दिल्ली लाया गया था। हत्या के पीछे के मकसद की जांच अभी जारी है।