फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर टैक्सी पार्किंग में मिला बच्चे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
-बच्चे की मौत के बाद शव वहां छोड़ने की आशंका, पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से परिजनों की पहचान करने में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के टैक्सी पार्किंग के पास तीन से चार माह के बच्चे का शव चादर में लिपटा मिला है। उसके नाक में खाने का पाइप लगा हुआ था। आशंका है कि उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था और मौत होने के बाद परिवार वाले उसे वहां छोड़कर भाग गए। पुलिस बच्चे के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान करने में जुट गई है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस को सूचना मिली कि आरपीएफ बैरक के पास स्थित टैक्सी पार्किंग में चादर में लिपटा एक बच्चे का शव पड़ा है। पुलिस ने जांच की तो बच्चे की उम्र करीब तीन से चार माह था। उसके हाथ में पट्टी और नाक में खाने की पाइप लगी थी। इससे आशंका है कि बच्चे का दिल्ली के किसी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस दौरान उसकी मौत हो गई। उसके बाद परिजन उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चले गए होंगे। बच्चे के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे फुटेज को कब्जे में लेकर बच्चे को वहां छोड़ने वाले की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें