फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में खेत में मिला शव: मृतक के शरीर पर चोट के निशान, हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका

Mon, 14 Sep 2026 07:17 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

रविवार को स्वरूप नगर में एक खेत में 40 साल के व्यक्ति का शव मिला। उसके गले और सीने पर चोट के निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और कर शव यहां ठिकाने लगाया गया है। मृतक की शिनाख्त जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वरूप नगर इलाके में रविवार को खेत में 40 साल के व्यक्ति का शव मिला है। उसके गले और सीने पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि उसकी किसी अन्य जगह पर हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाया गया है। शव दो-तीन दिन पुराना है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार को स्वरूप नगर थाना पुलिस को एक खेत में शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव 40 साल के व्यक्ति का है और शव सड़ी-गली अवस्था में है। जांच के दौरान पता चला कि उसके गले और सीने में चोट के निशान थे। मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि उसकी हत्या कहीं और की गई है और शव को यहां ठिकाने लगाया गया है। पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों की पुलिस को दे दी है। साथ ही स्थानीय स्तर पर लोगों से पूछताछ कर उसकी शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक यहां तक कैसे पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें