शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक कैब ड्राइवर ने काकरौला गंदा नाला पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी को नाले में एक पुरुष और एक महिला की दो लाशें पड़े होने की जानकारी दी। सूचना को पुलिसकर्मी ने नजफगढ़ थाने को दी। थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों लाशों को खेर बाबा मजार के पास गंदे नाले से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
जांच करने पर दोनों लाशों पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। लाशें थोड़ी सड़ चुकी थीं। दोनों मजदूर लग रहे थे। पुरुष की लाश से एक मोबाइल फोन मिला। उसमें मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर मृतकों की पहचान 58 साल के मुन्ना लाल और 55 साल की रामवती के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वह 17 जनवरी से बिंदापुर थाना इलाके से लापता थे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।