फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ईस्ट ऑफ कैलाश के किराये के मकान में मिला युवक-युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस को सुसाइड नोट मिला, क्या लिखा नहीं मिली जानकारी
विज्ञापन

-महाराष्ट्र के रहने वाले हैं दोनों युवक और युवती
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में सोमवार को किराये के एक मकान में महाराष्ट्र की एक युवक और एक युवती मृत मिले हैं। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, हालांकि पुलिस ने ये नहीं बताया कि उसमें क्या लिखा है। पुलिस ने दोनों की शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स के शवगृह में रख दिया है और उनके परिजनों को सूचना दी है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डाॅ. हेमंत तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना सोमवार सुबह 9:08 बजे अमर कॉलोनी थाने को मिली थी। पुलिस की एक टीम ईस्ट ऑफ कैलाश के संत नगर स्थित किराये के घर पर पहुंची। वहां युवती के किसी मित्र या पड़ोसी ने कमरे में रह रहे लोगों से बार-बार संपर्क करने की कोशिश में नाकाम रहने के बाद दरवाजा पहले ही तोड़कर खोल दिया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमरे के अंदर महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली 26 वर्षीय युवती बिस्तर पर मृत मिली, जबकि महाराष्ट्र के ही रहने वाले 30 वर्षीय अनमोल कुंडा पाटिल का शव नायलॉन की रस्सी से बने फंदे से लटका मिला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमरे में हाथ से लिखा एक नोट भी मिला। माना जा रहा कि कुंडा ने इसे लिखा था। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के शवगृह में भेजा गया है। अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध आत्महत्या के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और बरामद सामग्री की फोरेंसिक जांच के बाद ही चलेगा। अमर कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को किराये पर दिया था : मकान मालिक अभिषेक गुप्ता ने बताया कि उन्होंने युवती को मकान किराये पर दिया था। वह नेहरू प्लेस में नौकरी करती थी। साथ रह रहे युवक के बारे में वह जानते नहीं हैं। उसके माता-पिता को दूसरे किराएदारों ने बताया कि कोई उसके घर के दरवाजे के ताले को तोड़ रहा है। जाकर देखा तो युवती को शव बेड पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें