फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू ने डस्टर को मारी टक्कर

Sun, 09 Nov 2014 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में एक अनियंत्रित बीएमडब्ल्यू कार के एक डस्टर को टक्कर मारने की खबर रविवार को सामने आई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरोजिनी नगर इलाके के पीएस क्षेत्र में एक तेज गति वाली बीएमडब्ल्यू कार ने एक डस्टर कार को टक्कर मार दी। बीएमडब्ल्यू की गति इतनी तेज थी कि वह अपने आप पर नियंत्रण नहीं रख सकी और डस्टर से टकराने के बाद एक सरकारी क्वार्टर के बाउंड्री वॉल में जा घुसी।

पुलिस के अनुसार बीएमडब्ल्यू में एक लड़का और एक लड़की सवार थे, जो शराब के नशे में धुत थे। शराब की ही वजह से कार का संतुलन बिगड़ा और ये हादसा हुआ।

दोनों बीएमडब्ल्यू सवारों को मामूली चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी थी।

जानकारी के अनुसार डस्टर कार को चलाने वाला सफदरजंग अस्पताल में मेडिकल स्टूडेंट है। सरोजिनी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें