फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GK में पार्टी कर लौट रही थी घर: BMW कार चालक महिला ने स्कूटी को उड़ाया, युवक की मौत; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 21 May 2023 10:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छानबीन करने पर पता चला कि मृतक तड़के अस्पताल से दवा लेकर घर आ रहा था। तभी जीके से एक पार्टी में शामिल होकर आ रही महिला ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना के समय महिला रोहिणी स्थित अपने घर जा रही थी। 
विज्ञापन
मृतक को न्याय दिलाने की मां को लेकर जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोती नगर इलाके में रविवार तड़के एक बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चला रही महिला ने घायल स्कूटी सवार को आचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसके परिवार वाले उसे ईएसआई अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान स्कूटी सवार को मौत हो गई। पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर महिला कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पेशे से आर्किटेक्ट है। मृतक की शिनाख्त बसई दारापुर निवासी अजय गुप्ता (36) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

वह मोती नगर में किराने की दुकान चलाता था। रविवार तड़के 4.08 बजे पुलिस को मोती नगर मेट्रो स्टेशन के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को मोती नगर फ्लाईओवर की ओर जाने वाली सड़क पर बीएमडब्ल्यू कार और एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हालत में दिखी। पास ही एक जनरेटर भी क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा था। मौके पर पुलिस को न ही कार चालक और न ही स्कूटी सवार मिला। 

बाद में पुलिस को पता चला कि घायल स्कूटी सवार को कार चला रही महिला आचार्य भिक्षु अस्पताल लेकर गई है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि घायल को उसके परिवार वाले ईएसआई अस्पताल लेकर चले गए हैं। पुलिस उस अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि घायल अजय गुप्ता बयान देने की स्थिति में नहीं है।

छानबीन करने पर पता चला कि मृतक तड़के अस्पताल से दवा लेकर घर आ रहा था। तभी जीके से एक पार्टी में शामिल होकर आ रही महिला ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना के समय महिला रोहिणी स्थित अपने घर जा रही थी। 
विज्ञापन

पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। कुछ देर बाद पुलिस को पता चला कि घायल अजय गुप्ता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में लापरवाही से मौत की धारा जोड़कर महिला कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। शाम में परिवार वाले और परिचितों ने घटना के विरोध में मोती नगर चौक पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें