शाम को पीक ऑवर्स में मेट्रो की फ्रिक्वेंसी कम होने के कारण राजीव चौक पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। मेट्रो यात्री कुमार सुशांत ने बताया कि उन्हें नोएडा जाना था। शाम करीब साढे़ 4 बजे उन्हें मेट्रो के लिए 20 मिनट से ज्यादा इंतजार करना पड़ा।
इसके बाद भी मेट्रो ने धीमी गति से उन्हें नोएडा पहुंचाया। मेट्रो यात्री बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि वह शाम करीब पांच बजे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पहुंचे। काफी देर तक ट्रेन न आने के कारण यहां यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। करीब 20 मिनट बाद मेट्रो आई, लेकिन भीड़ के कारण वह ट्रेन में घुस ही नहीं सके।
दूसरी ओर, ब्लू लाइन पर सिग्नल की तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को सुबह से ही ट्विटर के जरिये जानकारी दी गई। डीएमआरसी ने यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की। शनिवार को डीएमआरसी की टीम दिनभर तकनीकी खराबी ठीक करने के प्रयास करती रही।