फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर, 84 यूनिट रक्त एकत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 84 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। यह शिविर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) की ओर से नई अकादमिक बिल्डिंग के कैफेटेरिया में लगाया गया, जिसमें डॉक्टरों, छात्रों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर की खास बात यह रही कि इसमें लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और दूसरों की मदद के उद्देश्य से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही अस्पताल परिसर में सेवा और सहयोग का माहौल देखने को मिला। पहली बार रक्तदान करने वालों से लेकर नियमित दाताओं तक सभी ने इसमें भागीदारी निभाई। दिनभर चले इस अभियान के अंत तक 84 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुनीता शर्मा शामिल हुईं, जिन्होंने इस पहल की सराहना की। उनके साथ डॉ. सरिता बेरी और डॉ. अंजू सेठ भी उपस्थित रहीं। रेजिडेंट डॉक्टरों ने कहा कि मरीजों का इलाज करने के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी उनका कर्तव्य है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें