फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आशा भोंसले के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

आशा भोंसले के निधन पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि आशा भोंसले ने अपने लंबे और गौरवशाली करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12 हजार से ज्यादा गीत गाकर एक अद्वितीय इतिहास रचा। उनकी मधुर और बहुमुखी आवाज ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया और उनके गीत आज भी श्रोताओं के दिलों में जीवंत हैं। विजेन्द्र गुप्ता ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों और प्रशंसकों को इस कठिन समय में धैर्य देने की कामना की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें