फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के लिए सपा उम्मीदवार घोषित

Sun, 24 Jan 2016 03:33 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने भोजपुर, रजापुर और मुरादनगर ब्लॉक से अपनेे प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि भोजपुर ब्लॉक से कृष्णवीर, मुरादनगर से कविता चौधरी और रजापुर से सुनील यादव को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

हालांकि लोनी ब्लॉक के लिए अभी सपा की ओर से प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। भोजपुर ब्लॉक से कृष्णवीर का नाम घोषित होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रत्याशी चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


एडीएम सिटी से लेनी होगी स्वीकृति
मेयर उप चुनाव में प्रचार और सभा आयोजित करने की स्वीकृति एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल से लेनी होगी। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाने को जिला निर्वाचन अधिकारी विमल कुमार शर्मा ने आदेश जारी कर इस कार्य के लिए एडीएम सिटी को नामित किया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निगम उप निर्वाचन 2016 के दौरान चुनाव प्रचार/सभा और मतदान दिवस में मोटर वाहनों के परिचालन केलिए प्रत्याशियों को एडीएम सिटी से स्वीकृति लेनी होगी। बिना अनुमति प्रचार या सभा करने पर कार्यवाही की जाएगी।

बीडीसी का चुनाव निरस्त करने की मांग
ब्लाक भोजपुर से प्रमुख पद के संभावित उम्मीदवार शत्रुजीत सिंह ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रतिद्वंद्वी सपा उम्मीदवार कृष्णपाल का बीडीसी का चुनाव निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


शत्रुजीत ने जिलाधिकारी के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं जिनमें बताया गया है कि  कृष्णपाल का भदौला के अलावा अन्य दो स्थानों की मतदाता सूची में आज तक नाम दर्ज है।

इसीलिए उनका बीडीसी का चुनाव निरस्त किया जाए। शत्रुजीत ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में इलाहाबाद उच्चन्यायालय में भी याचिका दर्ज करा दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें