फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राजीव गांधी स्टेडियम में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकाबले में 159 विद्यालयों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। राजीव गांधी स्टेडियम नगीना में बुधवार से पांच दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। इस महाकुंभ में खंड के करीब 159 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। 15 जुलाई से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट आगामी 19 जुलाई तक चलेगा, जिसमें विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर जानकारी देते हुए नोडल ऑफिसर व डीपीई नवीन नैन ने बताया कि विभाग द्वारा इस तरह के खेल टूर्नामेंटों का आयोजन हर वर्ष नियमित रूप से किया जाता है। उन्होंने कहा, खेलों का मुख्य उद्देश्य केवल जीत-हार नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। खेल मैदान से बच्चे अनुशासन, टीम भावना और विपरीत परिस्थितियों से लड़ना सीखते हैं, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बाल किशन और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रिंसिपल देव शर्मा मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर और खेल ध्वज फहराकर टूर्नामेंट की विधिवत शुरुआत की। खिलाड़ियों से खंड शिक्षा अधिकारी बाल किशन ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें