फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी रिसाव के बाद घर में धमाका, सात झुलसे

Mon, 01 Jul 2019 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर इलाके में रविवार सुबह एलपीजी रिसाव के बाद एक घर में धमाके के बाद आग लग गई। हादसे में तीन मासूमों समेत सात लोग झुलस गए। बेहद गंभीर हालत में सभी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


घायलों में शामिल ढाई साल की बच्ची को फिलहाल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में सभी लोग 60 फीसदी से ज्यादा झुलसे हैं। पुलिस को घर में रखा एलपीजी सिलेंडर सुरक्षित मिला है।

पुलिस के मुताबिक रवि रंजन, उसकी पत्नी अंशु देवी व ढाई साल की बेटी बुनेश के अलावा अल्तमश (35), बबीता (33) और उसकी दो बेटियों लवली (9) और  गुनगुन (7) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुनेश की हालतनाजुक बनी हुई है। हादसा सुबह करीब 8.45 बजे गली नंबर-3, ज्वाला नगर में हुआ। 
विज्ञापन


यहां मंटूरीलाल का अपना चार मंजिला मकान है। ग्राउंड फ्लोर पर वह परिवार के साथ खुद रहते हैं। जबकि ऊपरी मंजिलों पर किराएदार रहते हैं। तीसरी मंजिल पर बने अलग-अलग कमरों में रवि रंजन, असगर व मंटूरीलाल का बेटा बॉबी अपने-अपने परिवारों के साथ रहते हैं। अल्तमश ने अपने कमरे में खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस चूल्हा जलाने का प्रयास किया अचानक कमरे में जोरदार धमाका हो गया। 

धमाके के बाद निकले आग के गोले में उसी फ्लोर पर मौजूद रवि, उसकी पत्नी अंशु, बेटी बुनेश, असगर की पत्नी अल्तमश, बॉबी की पत्नी बबीता व दोनों बेटी लवली व गुनगुन बुरी तरह झुलस गए। धमाके की आवाज सुनते ही पड़ोसी मदद को भागे। पीसीआर की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। विवेक विहार थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें