फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदरत के रंग: पश्चिमी विक्षोभ के चलते केदारघाटी में बिछी बर्फ की चादर, दिल्ली-एनसीआर में बारिश; बादलों का डेरा

Sun, 05 Apr 2026 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तराखंड में केदारघाटी से लेकर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है व चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी, पंजाब और हरियाणा में छिटपुट हल्की बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमालय की चोटियों समेत उत्तर-पश्चिम भारत में कुदरत का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तराखंड में केदारघाटी से लेकर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है व चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। 

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी, पंजाब और हरियाणा में छिटपुट हल्की बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। 8 अप्रैल तक मौसम सुहाना बने रहने के आसार हैं। राजधानी दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में बादल छाए रहे और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में भी भारी बर्फबारी और बारिश हो रही है। बारिश से रामबन जिले के बनिहाल इलाके में भूस्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात बंद हो गया है। एनएचएआई के कर्मचारी मशीनरी के साथ पत्थरों को हटाने में जुटे हुए हैं। उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा-गुरेज रोड शनिवार को भारी बर्फबारी के कारण बंद रहा। अधिकारियों ने रात भर चले एक ऑपरेशन के दौरान फंसी हुई 38 गाड़ियों को सुरक्षित निकाल लिया। क्षेत्र में अगले 24 घंटे तक लगातार बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है।

  • मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात दिल्ली के पालम, लोधी रोड, आयानगर, पीतमपुरा में 1.9 से 5.8 मिमी तक बारिश हुई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें