-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पीईटी-सीटी और स्पेक्ट-सीटी सुविधाओं का भी किया उद्घाटन
कहा, नई तकनीक से गरीब मरीजों को मिलेगी बेहतर और किफायती जांच सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बृहस्पतिवार को वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल में यूरोलॉजी विभाग के सेंटर फॉर एडवांस्ड ब्लैडर डायग्नोस्टिक्स तथा न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग की पीईटी-सीटी और स्पेक्ट-सीटी सुविधाओं का उद्घाटन किया।
सेंटर फॉर एडवांस्ड ब्लैडर डायग्नोस्टिक्स में वीडियो यूरोडायनामिक्स (वीयूडीएस) को नियर इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी (एनआईआरएस) आधारित ब्रेन मैपिंग से जोड़ा गया है। भारत में यह अपनी तरह की पहली सुविधा है। इससे विशेष रूप से न्यूरोलॉजिकल मामलों में मूत्राशय संबंधी समस्याओं की बेहतर जांच और उपचार में मदद मिलेगी। केंद्र से हर वर्ष करीब 5,000 मरीज लाभान्वित होंगे।
वहीं, नई पीईटी-सीटी और स्पेक्ट-सीटी सुविधाओं से कैंसर, हृदय, किडनी और न्यूरोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की जांच बेहतर होगी। इनसे सालाना 600 से 700 मरीजों को किफायती दर पर जांच की सुविधा मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर करीब 5,600 मरीज लाभान्वित होंगे।
नड्डा ने हार्ट कमांड सेंटर और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर का निरीक्षण कर परियोजनाओं की नियमित समीक्षा और समय पर पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में भूमिका की सराहना की।
पांच छोटे शीर्षक दें