फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की पत्नी को आरोपी प्रदीप ने किए थे कई फोन, अब भी है फरार

Fri, 19 Aug 2016 10:54 AM IST
पुरूषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वीके सिंह और भारती सिंह
विज्ञापन
नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने केन्द्रीय मंत्री जनरल(रिटायर) वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह को ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपये मांगने वाले आरोपी प्रदीप चौहान (27) की मोबाइल डिटेल खंगाली है।
विज्ञापन


प्रदीप की मोबाइल की डिटेल से खुलासा हुआ है कि आरोपी प्रदीप चौहान ने केन्द्रीय मंत्री की पत्नी के मोबाइल व घर पर कई फोन किए गए थे। कॉल डिटेल से ये भी खुलासा हुआ है कि प्रदीप ने छह अगस्त को पीड़ित परिवार को फोन किया था।

हालांकि ये जांच का विषय है कि आरोपी ने फोन कर क्या बात की थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि उसने दो करोड़ रुपये मांगे थे। पुलिस को बृहस्पतिवार को भी कथित ऑडियो व वीडियो रिकार्डिंग नहीं मिली थी।
विज्ञापन

प्रदीप चौहान ने उसे छह अगस्त की रात बारह बजे फोन किया था

VK Singh attacks people those says Burhan Wani a martyr through Facebook - फोटो : file photo
केन्द्रीय मंत्री की पत्नी ने शिकायत में कहा है कि आरोपी प्रदीप चौहान ने उसे छह अगस्त की रात बारह बजे फोन किया था और उससे दो करोड़ रुपये मांगे थे। आरोपी की मोबाइल डिटेल को खंगालने से ये स्पष्ट हो गया है कि आरोपी ने छह अगस्त को पीड़ित परिवार को फोन किया था।

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रदीप चौहान के जो बयान लिए हैं उसमें उसने कहा है कि उसने केन्द्रीय मंत्री को फोन सहायता लेने के लिए किया था। उसने पुलिस ने कुछ दोस्तों के साथ पकड़ लिया था।

दूसरी तरफ आरोपी प्रदीप चौहान बृहस्पतिवार को भी पुलिस का नहीं मिला। हालांकि पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे ढूंढने का प्रयास नहीं किया और न ही आरोपी पुलिस केसामने पेश हुआ। पुलिस आरोपी को जल्द ही नोटिस देने जा रही है।
विज्ञापन

पुल‌िस का दावा जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी

VK Singh attacks people those says Burhan Wani a martyr through Facebook - फोटो : file photo
​नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

गौरतलब है कि केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह ने प्रदीप सिंह के खिलाफ फर्जी आर्डियो-वीडियो रिकार्डिंग कर ब्लैकमेल करने और दो करोड़ रुपये मांगने का तुगलक रोड थाने में मामला दर्ज कराया था।

तुगलक रोड थाना पुलिस ने एक्सर्टोशन व धमकी देने का मामला दर्ज किया था। पुलिस महकमे में ये भी चल रही हैकि मामले की जांच को दिल्ली पुलिस की किसी और एजेंसी को दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें