फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नल खोलते ही आ रहा काला पानी, यमुनापार में बीमारी का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को पानी खरीदकर बुझानी पड़ रही प्यास
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। यमुनापार के कई इलाकों में लोगों के घरों तक पहुंचने वाला पानी अब उनके लिए परेशानी का कारण बन गया है। बृहस्पतिवार सुबह जब लोगों ने नल खोला तो साफ पानी की जगह काला और बदबूदार पानी आने लगा। पानी की हालत देखकर लोग हैरान रह गए। शास्त्री पार्क, ज्योति नगर, अशोक नगर, सुंदर नगरी और दिलशाद गार्डन समेत कई इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत सामने आई है। हालात ऐसे हैं कि लोग इस पानी को पीना तो दूर, खाना बनाने के लिए भी इस्तेमाल करने से डर रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह पानी की आपूर्ति शुरू होते ही नलों से गंदा पानी आने लगा। कई परिवारों को बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने आस-पास के घरों से पानी लेकर अपनी जरूरत पूरी की। वेस्ट ज्योति नगर आरडब्ल्यूए पदाधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि इलाके की सीवर लाइनें लंबे समय से जाम हैं। कई जगह सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें