फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सूफी, बॉलीवुड और लोक संगीत के संगम से सजी ‘आपकी इनायत’ की शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर के स्टीन ऑडिटोरियम में बृहस्पतिवार शाम गायिका इनायत कौर बजाज की संगीतमय प्रस्तुति ‘आपकी इनायत’ का आयोजन किया गया। इस लाइव म्यूजिकल कार्यक्रम में सूफी और बॉलीवुड संगीत के साथ लोक एवं समकालीन संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में इनायत ने अपनी मधुर आवाज में सूफी, बॉलीवुड और लोक संगीत से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने अपनी गायकी के माध्यम से भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा और आधुनिक संगीत के मेल को दर्शाया। इस दौरान उनके चर्चित गीत ‘हमारी अटरिया’ की एकॉस्टिक प्रस्तुति के साथ उनकी मौलिक रचनाएं ‘फरियाद’ और ‘रुस्वा’ भी पेश की गईं। पूरी शाम संगीत, कविता और सुरों के खूबसूरत संगम से सजी रही। इनायत कौर बजाज की प्रस्तुति ने श्रोताओं को सूफी संगीत की भावनात्मक दुनिया से रूबरू कराया। साथ ही, कार्यक्रम में समकालीन भारतीय संगीत की विविधता भी देखने को मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें