ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव पोद्दार
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय मल्टीनेशनल ग्रुप और ऑफ हाइवे टायर बालकृष्ण इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने हाल ही में घोषणा की है कि सीजन 2021 की आगामी क्रिकेट लीग के लिए कंपनी सात टीमों को प्रायोजित करेगी। कंपनी बीकेटी रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के साथ पहली बार साझेदारी करेगी और सीजन 2020 के बाद बाकी 6 टीमों के साथ यह लगातार दूसरी साझेदारी होगी।
कंपनी ने मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ एक बार फिर साझेदारी की और टी-20 सीजन 2021 के लिए रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के साथ नई साझेदारी की है।
ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव पोद्दार ने कहा कि हम एक और सीजन के लिए इस विशाल क्रिकेट इवेंट का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। बीकेटी टायर्स बड़े पैमाने पर सक्रिय रूप से अपने देश में होने वाले क्रिकेट इवेंट्स को नहीं, बल्कि दुनिया भर में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट को सपोर्ट करता है।
कंपनी ने हाल ही में 2020 में केएफसी बिग बैश लीग (बीबीएल) के साथ अपने समझौते को अपग्रेड किया है। अब वह लीग सप्लायर से लीग पार्टनर बन गया है। कंपनी लगातार तीन साल तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट से जुड़ी रही है। कंपनी इस प्रतिष्ठित साझेदारी के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया उपमहाद्वीप में स्पोर्ट्स को प्रमोट कर रहा है।