इस बीच वह अपने संगठन के पदाधिकारियों से फोन पर बात करने लगे। इसी दौरान पीआरवी पर तैनात एक सिपाही जितेंद्र बालियान ने उन पर वीडियो रिकार्डिंग करने का आरोप लगाकर अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर सिपाही ने फोन पर डंडा मारा। यह डंडा उसके हाथ पर लगा। इसके बाद सिपाही ने कई डंडे मारे, सिर पकड़कर दीवार में दे मारा।
इसमें मोनू की घड़ी व आईफोन टूट गया। सूचना पर भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष गौरव चोपड़ा, अन्य पदाधिकारी व उनके समर्थक मौके पर पहुंचे। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने संजय नगर पुलिस चौकी का घेराव कर हंगामा कर दिया। सूचना पर कविनगर व सिहानी गेट थाने की पुलिस और सीओ सेकेंड आतिश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले को शांत कराया।
मोनू त्यागी की ओर से सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सिपाही जितेंद्र की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - श्लोक कुमार, एसपी सिटी