फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाजपा के शासन में युवाओं को मिला सम्मान’

Fri, 31 Mar 2017 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वरुण चौधरी का जिला भाजपा युवा मोर्चा ने सेक्टर 12 हुडा कन्वेंशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर महामंत्री जनक पोपली, विकास शर्मा उपाध्यक्ष, पलवल जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बैंसला, गुरुग्राम जिलाध्यक्ष महेश यादव भी उपस्थित थे। कार्यकम में मंच संचालन युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी रविन्द्र फौजदार ने किया।  इस मौके पर प्रदेश महामंत्री जनक पोपली ने अमित कुमार को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर पर सौरभ ने कहा कि  भाजपा के शासन काल में युवाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वरुण चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है।
विज्ञापन


पार्टी ने चुनावों से पूर्व युवाओं से जो भी वायदे किये थे वह सभी वायदे आज क्रमबद्ध तरीके से पूरे हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि आज देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपना कार्य ईमानदारी एवं निष्ठा से कर रही हैं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री गौरव शर्मा, मनीष टोंगर, सुरेन्द्र विधूडी, सुमन्द चंदेल, सुबोध महाशय, विपिन गुप्ता ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें