फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP का मुंह बंद करेगी बीजेपी की महिला ब्रिगेड

Fri, 28 Feb 2014 09:15 PM IST
नवनीत शरण/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा फूंक-फूंक कर कदम रखना चाह रही है। जिससे उम्मीदवारों को लेकर किसी तरह की उंगली ‘आप’ नहीं उठा सके।
विज्ञापन


इसीलिए आम आदमी पार्टी के किसी भी अटैक से बचने के लिए भाजपा स्त्री शक्ति को आगे लाने की रणनीति बना रही है।

पिछले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीट गंवा चुकी भाजपा इस बार नई रणनीति पर काम कर रही है।
Trending Videos

किरण बेदी और किरण खेर भी लड़ेंगी चुनाव!

रणनीतिकारों का मानना है कि अगर महिला ब्रिगेड को दिल्ली के चुनावी मैदान में उतारा जाता है तो इससे देशभर की महिलाओं में ठीक मैसेज जाएगा।

इतना ही नहीं आप प्रत्याशी को लेकर छींटाकशी भी नहीं कर पाएगी। अगर विरोधी पार्टी उंगली भी उठाती है तो सहानुभूति वोट महिला उम्मीदवार को ही मिलेगा।

भाजपा दिल्ली में फिल्म कलाकार किरण खेर, पूर्व आपीएस अधिकारी किरण बेदी, कलाकार स्मृति ईरानी और भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी को टिकट देने पर विचार कर रही है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि ये कैंडिडेट ऐसी है जिन्हें किसी भी लोकसभा सीट से पैराशूट की तरह उतारा जा सकता है।
विज्ञापन

आप से क्यों डर रही है भाजपा?

भाजपा आप को लेकर ज्यादा डरी हुई है। उसे यह डर सता रहा है कि एक सीट पर भी अगर विवादों में रहे प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारती है तो आप हो-हल्ला मचा कर सातों सीट को प्रभावित कर सकती है।

इसी से भाजपा बचना चाह रही है। वहीं विधानसभा चुनाव में महिलाओं के जिस वर्ग ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था वे लोकसभा चुनाव में जुड़ जाएंगे।

भाजपा यह भी मानती है कि दिल्ली में सरकार बनाने के लिए जोड़तोड़ नहीं करने से जनता में अच्छा संदेश गया है। लिहाजा लोकसभा में भी साफ-सुथरी राजनीति के तहत ही चुनावी मैदान में उतरा जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें