फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ने बताया दिल्ली में जीत के लिए अपनाया जाएगा एक खास फॉर्मूला

Thu, 30 Mar 2017 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेन
हर हाल में फतह चाहती है भाजपा
सब हेड
एमसीडी चुनावों को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाते हुए इसे बहुत ही गंभीरता से ले रहा पार्टी आलाकमान
प्वाइंटर
नगर निगम चुनावों में भी सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला अपनाया जाएगा : अमित शाह 
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा आलाकमान तीनों नगर निगम के चुनावों को उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव जैसा ही गंभीरता से ले रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को रामलीला मैदान में चुनाव प्रचार का शंखनाद करने के बाद रविवार  देर शाम प्रदेश कार्यालय में चुनाव की रणनीति बनाने पहुंच गए थे।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ माथापच्ची करने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि एमसीडी चुनाव में भी सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला अपनाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार अमित शाह ने पार्टी को स्पष्ट तौर पर कहा कि आलाकमान के लिए नगर निगम चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल है।

इस कारण उन्हें हर हाल में जीत चाहिए और पार्टी का प्रत्येक फैसला सभी को मानना होगा। एक तरह से उन्होंने मौजूदा पार्षदों के टिकट काटे जाने का फैसला वापस नहीं लेने की ओर इशारा कर दिया।
विज्ञापन


अमित शाह ने पार्टी नेताओं से प्रत्येक वार्ड में बारीकी से सामाजिक और जातीय समीकरणों का ख्याल रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी सांसदों से कहा है कि वे बृहस्पतिवार तक सभी मंडल अध्यक्षों से बात करके टिकट के दावेदारों की जमीनी पकड़ और स्थानीय समीकरणों के बारे में पता करें।
विज्ञापन

आलाकमान के हाथ होगी चुनाव की कमान

उनसे ब्योरा मिलने के बाद ही उम्मीदवारों का एलान किया जाएगा। इस तरह भाजपा के उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार तक ही तैयार हो पाएगी। शाह के प्रदेश कार्यालय में आने से तय है कि एमसीडी चुनाव की कमान पूरी तरह से आलाकमान के हाथ होगी।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे को चुनाव की कमान पहले ही दी चुकी है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, निर्मला सीतारमण, संजीव बाल्यान अलग-अलग एमसीडी चुनाव का प्रबंधन देख रहे हैं।

दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पिछला विस चुनाव लड़ने वाले नेताओं के साथ बैठक कर उनके इलाके के वार्डों से टिकट मांग रहे दावेदारों के बारे में रिपोर्ट कार्ड लिया। बैठक में अनेक नेताओं ने कुछ दावेदारों को टिकट का कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें