फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सीएम उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं करेगी भाजपा, बिजली-पानी होगा पांच गुना सस्ता: सूत्र

Fri, 10 Jan 2020 01:44 PM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

बीते कई दिनों से दिल्ली में सीएम पद के उम्मीदवार की तलाश कर रही भाजपा आखिरकार इसमें नाकाम रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं करेगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही पिछले कई दिनों से भाजपा के अंदर से ही जो कई नाम इस पद के लिए सामने आ रहे थे उन सभी अटकलों पर फिलहाल के लिए विराम लग गया है। हालांकि भाजपा द्वारा सीएम के नाम की घोषणा नहीं किया जाना उनके लिए बड़ी विफलता साबित हो सकती है। वहीं, बिजली-पानी पांच गुना सस्ती की जाएगी।

बीते कई दिनों से बीजेपी दिल्ली में सीएम पद के उचित दावेदार की तलाश कर रही थी और इस दौरान पार्टी के अंदर से ही कई लोगों के नाम सामने आए। कभी केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मनोज तिवारी का नाम लिया तो कुछ ही घंटो में मुकर गए। तो कभी प्रवेश वर्मा का नाम सामने आया। लेकिन किसी पर मुहर नहीं लग सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें