फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के घोषणा पत्र के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करेगी भाजपा

Fri, 26 Apr 2019 02:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
election commission - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में ऐसे वायदे किए हैं जो कभी पूरे नहीं किये जा सकते। यह मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन है और भाजपा इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी। पार्टी ने आप के घोषणा पत्र को दिल्ली वालों के साथ किया गया एक और धोखा करार दिया है।  

विज्ञापन


दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने अपने घोषणा पत्र में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की बात कही है। इसके लिए संविधान में संशोधन करना पड़ेगा जिसके लिए संसद के दोनों सदनों में दो तिहाई बहुमत से पूरा होना चाहिए। लेकिन आम आदमी पार्टी इतनी सीटों पर चुनाव भी नहीं लड़ रही है कि वह इस वायदे के लिए कोई काम कर सके। 

उपाध्याय के मुताबिक, विशेषकर ऐसी स्थिति में जबकि कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख दलों ने इस मुद्दे पर अपना रुख साफ कर दिया है, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता। आप अकेले संविधान में संशोधन नहीं कर सकती। ऐसे में आम आदमी पार्टी का दिल्ली को पूर्ण राज्य का वायदा करना मतदाताओं को एक झूठा प्रलोभन दिखाने जैसा है जो चुनाव की आचार संहिता के खिलाफ है। इसलिए भाजपा संसद में आप के खिलाफ शिकायत करेगी। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे वकील अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि आप ने अपने घोषणा पत्र में कुछ विदेशी राजधानियों की तुलना करते हुए दिल्ली के अधिकारों की तुलना की है। जबकि सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ ने सभी सेवाओं को केंद्र और राज्य में स्पष्ट रुप से बांट दिया है। ऐसे में इस आदेश में परिवर्तन भी संविधान में संशोधन के बिना नहीं किया जा सकता।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें