फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लक्ष्मी योजना के बहिष्कार पर भाजपा ने आप पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने 22 आप विधायकों के कार्यालय और आवास के बाहर जताया विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा में दिल्ली लक्ष्मी योजना के बहिष्कार को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के विधायकों के खिलाफ जमकर निशाना साधा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आप के सभी 22 विधायकों के आवास और कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने आप विधायकों पर महिलाओं के हित से जुड़ी योजनाओं का विरोध करने का आरोप लगाया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से लाई गई है। ऐसे में इसका विधानसभा में बहिष्कार करना महिलाओं के हितों के खिलाफ है। नेता प्रतिपक्ष और कालकाजी से विधायक आतिशी के आवास के बाहर हुए प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा महामंत्री योगिता सिंह, मंत्री नरेश वशिष्ठ और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि आतिशी लंबे समय से विधानसभा की गतिविधियों से दूर हैं और अपनी पार्टी को लक्ष्मी योजना का विरोध करने से नहीं रोक सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने कोंडली के विधायक कुलदीप, सीलमपुर के चौधरी जुबैर अहमद, सीमापुरी के वीर सिंह धिंगन, बाबरपुर के गोपाल राय, करोलबाग के विशेष रवि, देवली के प्रेम चौहान और तुगलकाबाद के सहीराम पहलवान समेत कई विधायकों के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया। इसके अलावा चांदनी चौक, गोकुलपुर, पटेल नगर, अंबेडकर नगर, तिलक नगर, सदर, बल्लीमारान, मटिया महल, सुल्तानपुरी, दिल्ली कैंट, बुराड़ी, बदरपुर, किराड़ी और ओखला विधानसभा क्षेत्रों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। प्रदर्शनों में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, निगम पार्षद और स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने आप विधायकों से दिल्ली लक्ष्मी योजना पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें