दिल्ली में भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान की वजह से दक्षिणी नगर निगम के प्रमुख पद पर पार्टी को फेरबदल करना पड़ा। स्थायी समिति के अध्यक्ष पद के लिए दो पार्षदों के आकाओं के बीच टकराव के चलते सदन के नेता को यह जिम्मेदारी देने का फैसला किया गया।
आलाकमान ने निगम में करीब 13 सालों से पार्षद के नेता की जिम्मेदारी निभा रहे सुभाष आर्य को स्थायी समिति का अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। पार्टी के निर्देश पर आर्य ने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।