भाजपा दिल्ली में सरकार बनाना है या नहीं, इस पर जल्द ही फैसला लेगी। इस मसले पर सोमवार से पार्टी के सभी विधायक, सांसद और वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी की जाएगी।
इसके बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार आलाकमान को सभी की राय से अवगत कराया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली में सरकार बनाने के मुद्दे पर वे इसी सप्ताह विधायकों के साथ बैठक करेंगे।
सातों सांसदों के साथ ही वरिष्ठ नेताओं से भी रायशुमारी करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी की राय जानने के बाद ही पार्टी यह तय करेगी कि सरकार बनानी चाहिए या नए सिरे से चुनाव में जाना बेहतर होगा।