फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAPvsBJP: भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, की सिसोदिया और जैन की बर्खास्तगी की मांग

Tue, 02 Aug 2022 06:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने केजरीवाल सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया। पूछा कि मुख्यमंत्री को अपने दोनों मंत्रियों को बचाने के पीछे क्या मजबूरी है। जेल में होने के बाद भी जैन को बर्खास्त नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन (बाएं) और मनीष सिसोदिया (दाएं) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व मंत्री सत्येंद्र जैन की बर्खास्तगी की मांग मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से की है। इस मसले पर भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी दिया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि आबकारी नीति भ्रष्टाचार में सिसोदिया लिप्त हैं, सीबीआई जांच के दायरे में हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। इस मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने भी गया, लेकिन मुलाकात नहीं होने पर धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देने के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हाथ में कटआउट लेकर दोनों मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की। इसके बाद ज्ञापन मुख्यमंत्री निवास को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन पर करोड़ों रूपये घोटाले का आरोप है। जैन पर हवाला कारोबारियों के साथ मिलीभगत का भी आरोप है। जिसमें उन्होंने करोड़ों रुपये का घोटाला किया है। 

सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में कमरे बनवाने में करोड़ों रूपयों का घोटाला किया है। इसकी लोकायुक्त की जांच चल रही है। शराब माफियों को नई आबकारी नीति के माध्यम से करोड़ों रूपयों का लाभ पहुंचाया गया है। उपराज्यपाल के निर्देश पर इसकी सीबीआई जांच होनी है। 
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि इन गंभीर आरोपों को देखते हुये सिसोदिया और जैन को मंत्रीमंडल से तुरंत बाहर किया जाना चाहिए। भ्रष्ट मंत्रियों को जब तक हटाया नहीं जाता भाजपा का आंदोलन जारी रखेगी। 

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने केजरीवाल सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया। पूछा कि मुख्यमंत्री को अपने दोनों मंत्रियों को बचाने के पीछे क्या मजबूरी है। जेल में होने के बाद भी जैन को बर्खास्त नहीं किया जा रहा है। धरने में विधायक विजेंद्र गुप्ता, अनिल वाजपेयी, अजय महावर, मोहन सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश शर्मा, अभय वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा समेत कई नेता शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें