फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन की संभावना देख, भाजपा ने अंतिम समय पर रोकी सूची, पार्टी हाईकमान की तैयारी पूरी

Sat, 20 Apr 2019 06:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली के सातों लोकसभा सीटों को लेकर अब तक भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा न करने को लेकर जहां पार्टी नेताओं में बेचैनी देखने को मिल रही है। वहीं शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के नामांकन सोमवार को करने की जानकारी मिलते ही पार्टी ने फिलहाल सूची जारी करने का फैसला टाल दिया। पार्टी हाईकमान से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार तक सूची जारी करने की तैयारी थी। इस बारे में सुबह ही सबको संदेश देना था, लेकिन बाद में पार्टी ने अगले दो से तीन दिन में सूची जारी करने का निर्णय लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेताओं को 22 तक इंतजार करने का संदेश दिया गया है। 

विज्ञापन


उधर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से जुड़े एक नेता ने कहा कि आप और कांग्रेस गठबंधन की आड़ लेकर दिल्ली की जनता के साथ धोखा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां और उनके नेता सीटों का ऐसे बंटवारा कर रहे हैं जैसे जनता उनकी थाली में परोसा गया भोजन हो। भाजपा इस राजनीति के खिलाफ है। भाजपा अगले कुछ ही दिन में अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी और चुनावी रण में विद्रोहियों को मुंहतोड़ जवाब भी देगी। 

हालांकि बातचीत में उन्होंने इस बात से भी इंकार नहीं किया कि दिल्ली भाजपा के नेता भी उम्मीदवारों की सूची को लेकर बेचैन हैं। जबकि दिल्ली के भाजपा नेता भी अब पार्टी हाईकमान से उम्मीदवारों की पहचान सार्वजनिक करने की उम्मीद करने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें