फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुन्नी से ज्यादा बदनाम है यूपीए सरकार'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्घू ने दिल्ली की सड़कों पर जमकर चुनावी बैटिंग की।
विज्ञापन


सिद्धू ने दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया और जनता से मोदी के नाम पर वोट देने की अपील की।

अपने चुनावी भाषण में सिद्घू ने कांग्रेस के बारे में ऐसे जोरदार लफ्ज कहे कि हर कोई हंसी से लोटपोट हो गया। पहली बार दिल्ली में चुनावी जनसभा कर रहे सिद्घू ने ऐसा रंग जमाया कि हर कोई उनका कायल हो गया।

सिद्घू के हंसगुल्लों ने खूब हंसाया

पंजाबी व सिख वोटरों को लुभाने के लिए सिद्धू दिल्ली पहुंचे तो दो घंटे लेट, लेकिन दोपहर से रात तक रोड शो और जनसभा कर जाने पहचाने जुमले के साथ भाजपा में वोट करने की अपील की।

चांदनी चौक के भाजपा प्रत्याशी डॉ. हषवर्धन, दक्षिणी दिल्ली के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी, पश्चिमी दिल्ली के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के लिए वोट मांगे। इस मौके  पर सिद्धू ने अपने चिर परिचित अंदाज में केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर सिद्घू का प्रचार जोरदार रहा और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन

'हमारे पास दूल्हा भी ह‌ै और बारात भी'

बीजेपी दिल्ली प्रदेश के सह-प्रभारी हैं नवजोत सिंह सिद्घू अमृतसर लोकसभा से टिकट कटने और एशिया क्रिकेट कप में व्यस्त होने के चलते दिल्ली के चुनाव प्रचार से दूरी बनाए हुए थे।

लेकिन मंगलवार को चुनावी जनसभा में सिद्घू ने अपने चिर परिचित अंदाज में कांग्रेस को निशाना बनाया। सिद्घू ने कहा कि यूपीए सरकार तो मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे पास दूल्हा भी है और बारात भी, लेकिन दूसरी ओर मनमोहन सरकार है और उनके पीछे चोरों की सरकार।

प्रचार के दौरान पूर्व क्रिकेटर को सिख समाज ने चुन्नी और सरोंपा भेंट किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें